Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Balod News: आदिवासी समाज को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, BJP ने SP से की कार्रवाई की मांग

बालोद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बालोद पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कांग्रेस के कुछ सोशल मीडिया पदाधिकारियों पर जनजाति समाज को अपमानित करने और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर जनजाति समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्ट के जरिए समाज को उकसाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कांग्रेस से कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर माफी मांगने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आदिवासी समाज आंदोलन करेगा।

Exit mobile version