Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर।मंत्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम दूधली, जिला बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों की समीक्षा बैठक नवा रायपुर निवास में ली। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सहभागिता और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि जंबूरी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, रैली, डॉग शो, बैंड प्रदर्शन, रक्तदान शिविर, युवा सांसद कार्यक्रम, एडवेंचर गेम्स और छत्तीसगढ़ डे जैसे विशेष आयोजन शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी प्रस्तावित है।

देश के लगभग 45 राज्यों से दस हजार से अधिक रोवर–रेंजर इस जंबूरी में भाग लेंगे। इसके अलावा, श्रीलंका, भूटान और नेपाल से भी युवा प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

गजेन्द्र यादव ने जंबूरी के सफल संचालन के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जंबूरी भ्रमण कार्यक्रम में आसपास के जिलों के स्कूली विद्यार्थियों को शामिल करने, पूरे परिसर में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Exit mobile version