Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बालोद में RTO चेकिंग के विरोध में ट्रक ड्राइवरों का चक्काजाम, NH-30 पर लगा लंबा जाम

बालोद। जिले में RTO चेकिंग के विरोध में रविवार को ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम मुजालगोंदी के पास ट्रक सड़क पर खड़े कर दिए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

ड्राइवरों का आरोप है कि RTO विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने एक ट्रक चालक से गाली-गलौज और मारपीट की तथा ट्रक में लदे सामान की बिल्टी अपने साथ ले गए। घटना के बाद अन्य ड्राइवर भी आक्रोशित हो गए और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ड्राइवरों ने संबंधित अधिकारी से माफी मांगने और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवरों से बातचीत की। समझाइश के बाद ड्राइवरों ने SP के नाम ज्ञापन सौंपा और करीब दोपहर 12 बजे चक्काजाम समाप्त किया।

पुलिस ने ड्राइवरों के आरोपों को संज्ञान में लिया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version