Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आज बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर: 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल, रायपुर में सरकारी बैंक बंद

रायपुर।
अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर जान लें। लगातार छुट्टियों के बाद आज भी कई बैंकों में कामकाज ठप रह सकता है, क्योंकि 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। इसका असर राजधानी रायपुर समेत पूरे देश में देखने को मिलेगा। मंगलवार को एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित लगभग 12 सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, इस हड़ताल से निजी क्षेत्र के बैंक प्रभावित नहीं होंगे। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड, यस बैंक, आईडीएफसी और बंधन बैंक में सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि बैंकों में पहले ही लगातार तीन दिन कामकाज नहीं हो पाया था—24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रही। ऐसे में 27 जनवरी को हड़ताल के कारण ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में और असुविधा हो सकती है।

Exit mobile version