Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत पर बस्तर बंद सफल, कांग्रेस और परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

कांकेर। आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की जेल में संदिग्ध मौत पर विवाद बढ़ता जा रहा है। 6 दिसंबर को हुए चक्काजाम के बाद आज आदिवासी समाज और कांग्रेस द्वारा बुलाया गया बस्तर बंद कई जिलों में सफल रहा। कांग्रेस की जांच टीम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मयाना पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

बघेल ने इसे “हत्या” करार देते हुए कहा कि जीवन ठाकुर को झूठे मामले में फंसाया गया, जेल में प्रताड़ित किया गया और इलाज में जानबूझकर लापरवाही हुई। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।

परिजनों के अनुसार, जीवन ठाकुर को बिना सूचना कांकेर से रायपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया और तबीयत बिगड़ने की जानकारी समय पर नहीं दी गई। बढ़ते विरोध को देखते हुए शासन ने कांकेर जेलर को हटा दिया है, लेकिन परिजन और आदिवासी समाज दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

क्या है मामला:

जमीन विवाद में गिरफ्तार जीवन ठाकुर को 2 दिसंबर को रायपुर जेल भेजा गया, जहां 4 दिसंबर को उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सही समय पर इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी।

Exit mobile version