Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे अन्नदाता

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बाढ़ का असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में रेत जमा होने से फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसान नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं।

किसानों का कहना है कि बाढ़ के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में रेत भर जाने से खेती करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रभावित किसानों को प्रशासन से राहत और उचित मुआवजे की उम्मीद है।

Exit mobile version