Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में 2.38 करोड़ का गांजा जब्त, तीन नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Screenshot

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 476.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को बोधघाट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर एक पिकअप वाहन जगदलपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम अड़ावाल रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की।

इस दौरान संदिग्ध पिकअप के साथ एक मोटरसाइकिल भी पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 15 बोरियों से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजे के साथ पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version