जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बस्तर संभाग में हालिया बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी है।
सांसद के अनुसार, बस्तर जिले के लिए 300 करोड़, जबकि सुकमा और बीजापुर के लिए 100-100 करोड़ रुपये की सहायता मांगी गई है। भारी बारिश और बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए हैं और मकान, फसल, सड़क व पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचा है।

