Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर नक्सल मोर्चा: माओवादी बटालियन नंबर-1 के कमांडर बारसे देवा सहित 40 नक्सलियों का सरेंडर

police Naxalites encounter

police Naxalites encounter

बस्तर।नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बारसे देवा के साथ करीब 40 माओवादी नेशनल पार्क क्षेत्र से तेलंगाना पहुंचे हैं, जहां वे सरेंडर करने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बारसे देवा सहित सभी माओवादी तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। तेलंगाना पुलिस अगले एक-दो दिनों में बारसे देवा और अन्य माओवादियों को औपचारिक रूप से पेश कर सकती है।

यह आत्मसमर्पण केंद्र और राज्य सरकार के उस संकल्प की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसके तहत मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य तय किया गया है।

Exit mobile version