Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में बड़ा सरेंडर: पापा राव समेत 17 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा

जगदलपुर। बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता सामने आई है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह कदम हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का प्रतीक माना जा रहा है।

सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार, जिसमें AK-47 सहित अन्य बंदूकें और करीब 12 लाख रुपये नकद पुलिस को सौंपे।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि राज्य में 96 प्रतिशत नक्सलवाद खत्म हो चुका है और बीते दो वर्षों में हजारों नक्सलियों की ताकत कमजोर की गई है।

हालांकि जंगलों में बिछे आईईडी अभी भी चुनौती बने हुए हैं। सरकार का लक्ष्य बस्तर को पूरी तरह नक्सल और आईईडी मुक्त बनाना है।

Exit mobile version