राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा में 12 जगहों पर छापे मारे। मामला 26 अप्रैल 2023 के अरनपुर IED ब्लास्ट से जुड़ा, जिसमें माओवादियों ने DRG जवानों की गाड़ी उड़ाई; 10 जवान-1 ड्राइवर शहीद। हमला दरभा डिवीजन कमेटी ने किया।
रेड में संदिग्धों के घर से नकदी, हस्तलिखित पत्र, लेवी रसीद बुक, डिजिटल डिवाइस बरामद। ये माओवादी फंडिंग-लॉजिस्टिक्स के सबूत। अब तक 27 गिरफ्तार, 2 चार्जशीट दाखिल। NIA का दावा- ओवरग्राउंड वर्कर्स नेटवर्क टूटेगा, हमले की साजिश उजागर। जांच जारी।