Bastar Pandum 2026: जनजातीय नाट्य में सुकमा जिला प्रथम, अमित शाह और सीएम साय ने कलाकारों को किया सम्मानित

जगदलपुर। बस्तर पंडुम 2026 के संभाग स्तरीय आयोजन में सुकमा जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनजातीय नाट्य विधा में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

कोंटा विकासखंड के पारला गट्टा गांव की टीम ने मुड़िया जनजाति की पारंपरिक कला का जीवंत प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। 13 सदस्यीय दल ने ताड़ पत्ता, मयूर पंख, तीर-धनुष और मछली पकड़ने के जाल जैसी पारंपरिक सामग्रियों से प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर पंडुम का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का संरक्षण और स्थानीय कलाकारों को मंच देना है। सुकमा से 12 विधाओं के 69 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों की सफलता में जिला प्रशासन और नोडल अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

You May Also Like

More From Author