Bastar Pandum: अमित शाह ने रखा विकास का रोडमैप, 5 साल में बस्तर बनेगा विकसित, 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य

जगदलपुर। बस्तर पंडुम के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के विकास का रोडमैप पेश करते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में क्षेत्र को पूरी तरह विकसित बनाया जाएगा। उन्होंने गांव-गांव स्कूल, सड़क, बिजली, नेटवर्क, 5 किमी में बैंक, धान खरीदी, प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन और जल्द बिजली पहुंचाने की घोषणा की।

अमित शाह ने माओवादियों से हथियार डालने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूर्ण सुरक्षा देगी। उन्होंने बताया कि पूना मारगेम योजना के तहत करीब 2500 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। साथ ही पर्यटन, होम स्टे, ग्लास ब्रिज, नया औद्योगिक क्षेत्र, सिंचाई परियोजनाएं और 90 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना साझा की। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद अंतिम दौर में है और पिछले दो वर्षों में बड़ी सफलता मिली है।

समारोह में बस्तर की जनजातीय संस्कृति की भव्य प्रस्तुति हुई। इस वर्ष 12 विधाओं में 55 हजार से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।

You May Also Like

More From Author