साइबर ठगी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

जगदलपुर। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज 20 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से वायरलेस फोन, मोबाइल, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों से विभिन्न राज्यों सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में साइबर ठगी के प्रमाण मिले हैं। पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां सामने आई हैं और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले में इंश्योरेंस कंपनियों से जुड़े संभावित लिंक की भी जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author