कांकेर। बस्तर की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने भानुप्रतापपुर-रावघाट रेलखंड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि रावघाट तक रेल परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद रावघाट से जगदलपुर तक करीब 140 किलोमीटर रेल लाइन का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। रेल मंत्रालय इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है।
इस रेल परियोजना के पूरा होने से बस्तर में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

