जगदलपुर। बस्तर में पहली बार बाइक प्रेमियों के लिए एक खास और यादगार आयोजन होने जा रहा है। 4 अप्रैल को गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों से राइडर्स और बाइकिंग के शौकीन शामिल होंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ राइडिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, खानपान और पर्यटन स्थलों को देशभर के लोगों तक पहुंचाना भी है। राइडर्स को यहां के खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों का सुरक्षित तरीके से अनुभव कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।
गरुड़ा बाइक क्लब ने इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ मिलकर एक विस्तृत प्लान तैयार किया है। इसके जरिए न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
क्या रहेगा खास:
- शानदार बाइक शो और आकर्षक प्रदर्शनी
- प्रोफेशनल राइडर्स के स्टंट और लाइव परफॉर्मेंस
- बेस्ट मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक के लिए पुरस्कार
- बस्तर के लोक कलाकारों का टैलेंट शोकेस
- पारंपरिक व्यंजनों से सजा सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल
यह आयोजन बस्तर को नई पहचान देने के साथ-साथ बाइकिंग समुदाय को एक मंच प्रदान करेगा। स्थानीय लोग और राइडर्स मिलकर इस उत्सव को खास बनाएंगे।
गरुड़ा – द राइडर्स क्लब ने सभी बाइक लवर्स और आम जनता को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इच्छुक लोग 6263437809 और 7240839494 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

