नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, दो की जलकर मौत

छत्तीसगढ़: बीती रात बेमेतरा जिले में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ग्राम टेमरी के पास खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कंटेनर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और उसमें बैठे चालक और सह-चालक जिंदा जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। कंटेनर रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह टेमरी गांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी तरह से जल गया।

इस हादसे में कंटेनर में सवार चालक और सह-चालक की जलकर मौत हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटा दिया।

You May Also Like

More From Author