रायपुर। भारतीय योग संस्थान की रायपुर इकाई ने देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल मैदान में 60वां योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न योग केंद्रों से जुड़े करीब 800 साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में तिर्यक ताड़ासन, अर्द्धचक्रासन, कोणासन, उष्ट्रासन और धनुरासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी और ध्यान भी कराया गया।
समारोह में योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, राष्ट्रगान और सामूहिक गरबा नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

