Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

फायरिंग करने वाले आरोपी का घर गिरा, 49 मामले दर्ज, जिला बदर की मांग

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में टाउनशिप ग्लोब चौक में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई की गई है। आरोपी ने भिलाई सेक्टर 6 के सड़क 31 की बिल्डिंग में अवैध कब्जा कर घर बनाया था। जिसपर बीएसपी के इंफोर्समेंट विभाग के अधिकारी और तोड़ू दस्ता ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर बुल्डोजर कार्रवाई की है। यह बुल्डोजर कार्रवाई बीएसपी तोड़ू दस्ते की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

बता दें, भिलाई के टाउनशिप ग्लोब चौक में मंगलवार-बुधवार की रात नशे में धुत आरोपी अमित जोश ने एक विवाद के बीच तीन राउंड फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगी और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों घायलों में से एक सुनील यादव जिओ कंपनी का कर्मचारी है और दूसरा आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश अमित जोश के खिलाफ दुर्ग पुलिस के पास 49 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अमित जोश को जिला बदर करने की मांग की है। यानि आरोपी को जिला बदर करने के बाद वह जिले के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता।

Exit mobile version