Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भिलाई में 36 भरे इंडेन सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे; 8 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में खड़ी गाड़ी से 36 भरे इंडेन गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया गया है।

घटना 18 सितंबर की है। साक्षरता चौक कैंप-1 के पास सर्विस रोड पर खड़ी महिंद्रा मैक्सेमो प्लस गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी हो गए थे। इसके बाद 19 सितंबर को घनश्याम कुर्रे ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने प्रमोद देवांगन को पकड़ा। पूछताछ में उसके जरिए अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए 36 सिलेंडरों में से 16 सिलेंडर जामुल स्थित जय अंबे शोरूम के पीछे रखे गए थे, जबकि 20 सिलेंडर 2 हजार रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेच दिए गए थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा बैकुंठ धाम दशहरा मैदान के पास से चोरी में इस्तेमाल वाहन और 5 अन्य सिलेंडर भी जब्त किए गए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में पुलिस ने प्रमोद देवांगन, सुरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश वर्मा, गोपीचंद यादव, बुद्धसेन साहू, लता वर्मा, उर्वशी पटेल और तुकेश्वरी साहू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version