Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भिलाई इस्पात संयंत्र हादसा मामला: दो अधिकारी और ठेकेदार गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में ढाई साल पहले हुए एक गंभीर औद्योगिक हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो अधिकारियों और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक, यांत्रिकी शिफ्ट इंचार्ज और मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार शामिल है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

भिलाई भट्ठी थाना प्रभारी राजेश साहू के अनुसार, 25 अप्रैल 2023 को बीएसपी के एसएमएस-2 कंटीन्युअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-6 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइपलाइन बदलने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पाइप शिफ्टिंग के समय वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई। हादसे में मौके पर कार्यरत चार ठेका श्रमिक—राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजित सिंह—गंभीर रूप से झुलस गए थे।

सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रंजित सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद भिलाई भट्ठी थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही के चलते हुआ। बीएसपी प्रबंधन और संबंधित ठेका कंपनी द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।

Exit mobile version