दुर्ग। भिलाई के जामुल इलाके के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टाइल्स काटते समय टाइल्स कटर मशीन की चपेट में आने से मिस्त्री योगेश शर्मा (34) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, काम के दौरान एक टाइल फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ा और तेज़ मशीन सीधे उसकी गर्दन पर लग गई। जामुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हादसे से सदमे में हैं और पुलिस ने ऐसे कार्यों में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की अपील की है।
भिलाई: टाइल्स कटर मशीन की चपेट में आने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

The dead body is seen lying on the ground behind a cordon tape.
