Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भोरमदेव कॉरिडोर की धीमी रफ्तार पर पर्यटन मंत्री नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कवर्धा। जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर में करीब 146 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भोरमदेव कॉरिडोर के काम की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा समेत संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कॉरिडोर के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई। मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने को कहा गया।

अधिकारियों को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने और काम की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भोरमदेव मंदिर की ऐतिहासिकता और प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास भोरमदेव को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है।

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना को क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों की निगरानी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Exit mobile version