छिंदवाड़ा। जिले के खकराचौरई गांव की निवासी भुजलो बाई ने भेड़िए के हमले का साहसपूर्वक सामना कर अपनी जान बचाई। उनके इस अदम्य साहस के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भुजलो बाई से फोन पर बात कर उनकी सराहना की और उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भुजलो बाई के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके इलाज को प्राथमिकता देने का निर्देश छिंदवाड़ा कलेक्टर को दिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो भुजलो बाई का इलाज भोपाल में भी करवाया जाएगा, ताकि उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।





