Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पीएम आवास पर बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- स्थान और समय तय करें, हम तैयार हैं

रायपुर। पीएम आवास योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सियासी बहस तेज हो गई है। विजय शर्मा की बहस की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही बहस के लिए स्थान और समय तय करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पूरी मीडिया को बुलाया जाए और कांग्रेस के सभी लोग प्रेस क्लब पहुंचने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, विजय शर्मा ने पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रेस क्लब जब भी कहेगा, वे वहां बहस के लिए तैयार हैं। विजय शर्मा ने दावा किया था कि प्रदेश में 11 लाख 25 हजार से अधिक पीएम आवास पूरे हो चुके हैं और करीब 2 लाख आवासों में गृहप्रवेश का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

इस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने जंगल और खदानों से लेकर बिजली बिल, चीनी की कीमत और किसानों को खाद नहीं मिलने जैसे मुद्दे उठाए।

Exit mobile version