पूर्व सीएम भूपेश बघेल बने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, मिली पंजाब की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया है। लंबे समय से उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बदलाव की कवायद

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कई राज्यों में चुनाव हार चुकी है, जिसके चलते पार्टी में बड़े बदलाव की चर्चाएं हो रही थीं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई

ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति

भूपेश बघेल कांग्रेस में ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। ऐसे में कांग्रेस ने देशभर में ओबीसी समुदाय को अपने पक्ष में मजबूत करने के लिए यह अहम निर्णय लिया है।

भूपेश बघेल का बयान

संगठन में बदलाव की अटकलों पर भूपेश बघेल ने पहले ही कहा था कि यह हाईकमान का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा,
“पार्टी जब-जब मुझे जिम्मेदारी देती है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाता हूं। परिणाम कभी अच्छे आते हैं, कभी खराब। जो भी नई जिम्मेदारी मिलेगी, मैं पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा।”

गुरुवार को दिल्ली दौरे से लौटे भूपेश बघेल की नियुक्ति का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। अब उनकी नई भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

You May Also Like

More From Author