Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भूपेश बघेल का बड़ा बयान: प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला हाईकमान करेगा, युवाओं से जताई उम्मीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का फैसला पार्टी हाईकमान करता है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज पिछले साढ़े तीन वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूरी पार्टी उनके नेतृत्व में काम कर रही है। साथ ही टीएस सिंहदेव के बयानों पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया।

प्रेसवार्ता में भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं, खासकर Gen-Z, की बड़ी भूमिका होगी। बघेल ने राहुल गांधी के संगठन में युवाओं को आगे लाने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के साथ छत्तीसगढ़ में बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता महंगाई और बिजली समस्याओं से परेशान है। बघेल ने कहा कि देश और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उन्हें युवाओं से बड़ी उम्मीदें हैं।

Exit mobile version