धान खरीदी की अवधि बढ़ने पर भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया, सीएम साय को कहा धन्यवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अवधि बढ़ाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मीडिया से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत देते हुए 5 और 6 फरवरी को दो दिन के लिए धान खरीदी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

भूपेश बघेल ने बताया कि उन्होंने इसी मुद्दे पर आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। इस फैसले के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की आंकड़ों की हेराफेरी हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे पर दोबारा आवाज उठाएगी।

You May Also Like

More From Author