Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भूपेश बघेल का हमला, केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

रायपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने कहा कि देश में मौजूदा हालात और बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि खुद विदेश दौरों पर जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठा रही है।

इसके साथ ही बघेल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में जाते हैं, लेकिन आम लोगों से मुलाकात नहीं हो रही है। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का नियंत्रण कमजोर नजर आ रहा है और भाजपा जनप्रतिनिधियों में भी निराशा दिखाई दे रही है।

Exit mobile version