रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा निकालने वाले लोग पहले राष्ट्रध्वज को लेकर क्या सोच रखते थे, यह सभी जानते हैं। बघेल ने भाजपा सरकार पर बस्तर, पंचायत चुनाव और राष्ट्रवाद को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने प्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी, महतारी वंदन योजना और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। बघेल ने आरोप लगाया कि उद्योग नीति के बावजूद छत्तीसगढ़ से पलायन जारी है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।
पूर्व सीएम ने ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एजेंसी चुनिंदा मामलों में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने प्रदेश में शराब की ओवररेट बिक्री और अफीम की खेती के मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा।


