नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भूपेश बघेल का हमला, बोले- भाजपा की नीति ‘यूज एंड थ्रो’

रायपुर। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ “यूज एंड थ्रो” की नीति अपनाती है और बड़े नेताओं को किनारे करने का काम कर रही है।

पंजाब दौरे से रायपुर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस में संगठन को लेकर चर्चा स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी में समझौता करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

कवर्धा के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। वहीं डॉ. रमन सिंह के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर भी खरी नहीं उतर रही है।

You May Also Like

More From Author