महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, परिसीमन को लेकर उठाए सवाल

रायपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिल सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया और जानबूझकर लंबित रखा गया है।

बघेल ने आरोप लगाया कि मौजूदा संशोधन असली महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन के नाम पर SC, ST और OBC वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, परिसीमन से बड़े राज्यों को फायदा और छोटे राज्यों को नुकसान होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को चुनावी प्रचार जैसा बताते हुए भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर महिलाओं को नेतृत्व में आगे न बढ़ाने का आरोप लगाया। बघेल ने दावा किया कि महिलाओं को आरक्षण देने की पहल कांग्रेस ने की थी।

You May Also Like

More From Author