रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में वह होली से जुड़ा गीत “मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु” गाते नजर आ रहे हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक जवाबी वीडियो साझा किया। अपने गीत में उन्होंने “विष्णुदेव सरकार” की तारीफ करते हुए विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र किया।
दोनों नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समर्थक जहां बघेल के वीडियो को शेयर कर सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के वीडियो को कड़ा जवाब बता रहे हैं।

