BREAKING :विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया. पर्यवेक्षक दुष्यंत कुमार गौतम, सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा विधायकों से चर्चा कर इस फैसले पर मुहर लगा दिए हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दिए हैं.
भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं:
BREAKING :भूपेश बघेल ने पोस्ट पर लिखा कि कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ.

