BIG BREAKING : रायपुर के हीरापुर में ढाबे में लगी भीषण आग

रायपुर के टाटीबंध इलाके के हीरापुर में गुरुवार शाम काके दा ढाबा में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के कई दुकानों और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 7 बजे के आसपास ढाबे में आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार ढाबे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होने की संभावना जताई जा रही है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से ढाबे और आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सचेत रहने की सलाह दी गई है।

You May Also Like

More From Author