बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से मिले 711 BGL सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने केजी हिल्स के जंगल क्षेत्र से 711 बीजीएल सेल बरामद किए हैं। यह विस्फोटक सामग्री माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन और 204 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने 5 नवंबर को उसूर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान ताड़ापाला स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर केजी हिल्स के पास विस्फोटक मिले।

सुरक्षा बलों ने सभी सेल को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और आम नागरिकों से कर्रेगुट्टा तथा आसपास की पहाड़ियों में फिलहाल नहीं जाने की अपील की है। इलाके में अभी भी आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मौजूद होने की आशंका है।

You May Also Like

More From Author