Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: तीन दिन से जारी मुठभेड़ में 45 लाख के इनामी समेत दो और नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी रही। नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाबलों को शनिवार को एक और बड़ी सफलता मिली, जब दो और नक्सलियों को मार गिराया गया। मौके से ऑटोमैटिक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

इससे पहले शुक्रवार को जवानों ने 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को मुठभेड़ में ढेर किया था। भास्कर तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का निवासी था और सीपीआई (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमरम भीम डिवीजन का सचिव था। वह स्पेशल जोनल कमेटी (SZC) का सदस्य भी था।

लगातार मिल रही बड़ी सफलता
नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में अब तक कई बड़ी सफलताएं मिली हैं।

Exit mobile version