बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य शामिल है। जवानों ने मौके से पिस्टल, 303 राइफल और नक्सली सामग्री बरामद की है।
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए लंकापल्ली क्षेत्र से 20–30 किलो वजनी दो शक्तिशाली IED बरामद किए। इन बमों को कमांड स्विच सिस्टम से जोड़ा गया था। बीडीएस टीम ने दोनों IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। फिलहाल इलाके में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी है।

