Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर में महतारी वंदन योजना की जांच में बड़ा खुलासा, 1726 अपात्र लाभार्थी मिले

बीजापुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बीजापुर जिले में जांच के दौरान बड़ी संख्या में अपात्र हितग्राहियों के नाम सामने आए हैं। जांच में कुल 1726 ऐसे लाभार्थी मिले, जो योजना की पात्रता के दायरे में नहीं आते थे।

जांच के दौरान योजना के तहत राशि प्राप्त करने में हुई अनियमितताओं का भी पता चला है। इसके बाद संबंधित मामलों की समीक्षा कर अपात्र लाभार्थियों को योजना से हटाने और गलत तरीके से प्राप्त राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

अधिकारियों ने योजना के रिकॉर्ड की जांच करते हुए पात्रता मानकों के आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचाना और वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाना है।

Exit mobile version