Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग, विधायक विक्रम मंडावी ने CM साय को लिखा पत्र

बीजापुर। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग की है।

पत्र में मंडावी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में कई गरीब और निर्दोष आदिवासी नक्सल मामलों में लंबे समय से जेल में बंद हैं। आर्थिक तंगी और कानूनी सहायता के अभाव में वे न्याय नहीं पा सके। उन्होंने कहा कि जब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत राहत दी जा रही है, तो निर्दोष आदिवासियों को भी रिहा किया जाना चाहिए।

Exit mobile version