Bijapur News Update:बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आनारम के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार दोपहर से लगातार दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मौके पर DRG, CRPF और तारलागुड़ा थाना की संयुक्त टीम तैनात है और नक्सलियों को चारों ओर से घेराबंदी की स्थिति में रखा गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आज भी सुरक्षा बलों की कई टीमों को क्षेत्र में सर्चिंग और ऐक्शन के लिए भेजा गया था। इसी दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।
फिलहाल सर्च ऑपरेशन के बीच हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।