Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 नक्सलियों का एनकाउंटर: एक जिंदा पकड़ा, शव व हथियार बरामद; हिड़मा की मां ने की सरेंडर अपील

बीजापुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से मुठभेड़ जारी रही। खुफिया जानकारी पर DRG, CRPF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सली दस्ते को घेरा। मुठभेड़ में 6 नक्सली मार गिराए गए, जबकि एक घायल नक्सली को जिंदा पकड़ लिया गया। घटनास्थल से 6 शव, AK-47, SLR राइफल्स सहित ऑटोमैटिक हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद। मारे गए नक्सलियों पर कुल 1.5 करोड़ का इनाम था, जिनमें बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य शामिल।

मुठभेड़ सुबह 5 बजे शुरू हुई। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में 6 ढेर। घायल नक्सली को इलाज के लिए भेजा गया, पूछताछ जारी। SP बीजापुर ने कहा, “यह नक्सली संगठन को बड़ा झटका। कोई जवान हादसे का शिकार नहीं। सर्च ऑपरेशन जारी।” 2025 में अब तक 200+ नक्सली मारे गए, 500+ सरेंडर।

हिड़मा की मां की भावुक अपील: इसी बीच, कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा की मां पुंजी मांदवी ने वीडियो संदेश जारी कर बेटे को सरेंडर की सलाह दी। “बेटा, घर लौट आ। हिंसा छोड़, मुख्यधारा में आ। घर में कोई नहीं बचा, नांगर-कूली कौन करेगा? सरेंडर कर दो, सम्मान से जियो।” डिप्टी CM विजय शर्मा ने हिड़मा परिवार से मुलाकात की, सरेंडर के प्रयास तेज। हिड़मा (1 करोड़ इनामी) बस्तर का टॉप लीडर, 200+ हमलों का मास्टरमाइंड। गृह मंत्री बोले, “मां की पुकार सुनेगा तो नक्सलवाद कमजोर होगा।

Exit mobile version