Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर–शिवरीनारायण मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार ने एक बार फिर जान ले ली। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर–शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान डूमरपाली निवासी विनोद जांगड़े के रूप में की गई है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक CG 12 C 1295) ने बाइक को टक्कर मारते ही उसे घसीट दिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर तत्काल ही दम तोड़ बैठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Exit mobile version