बिलासपुर NEWS – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

बिलासपुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिर्फ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र से जुड़ी है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बहतराई निवासी पंकज देवांगन मोहल्ले में लगातार आकर संपर्क बढ़ा रहा था। आरोप है कि उसने बातचीत के लिए मोबाइल भी दिया और प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों ने यह भी बताया कि 5 नवंबर की रात आरोपी लगभग 8 बजे घर में आया और जबरन बातचीत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौच करते हुए वहां से भाग गया। घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्या की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पंकज देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

You May Also Like

More From Author