Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार मामला: हाईकोर्ट ने सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह तक टाली

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार से जुड़ी जनहित याचिकाओं की सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह तक टाल दी है। राज्य सरकार ने बताया कि अब तक करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और कई कार्य स्वीकृत हैं।

निजी एयरलाइंस को आमंत्रित नहीं करने पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जताई, जबकि सरकार ने कहा कि कोई भी कंपनी व्यावसायिक रूप से उड़ान शुरू कर सकती है।

याचिकाकर्ताओं ने 4सी एयरपोर्ट की मांग दोहराते हुए सुनवाई जारी रखने की बात कही, जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख तक प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

Exit mobile version