Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में धर्मांतरण का आरोप, प्रार्थना सभा की आड़ में पास्टर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पास्टर को गिरफ्तार किया है।

यह मामला मल्हार चौकी के दबावपारा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चों को एकत्र किया गया था। आरोप है कि भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लालच देकर ग्रामीण हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मल्हार पुलिस ने जांच के दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version