Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त

बिलासपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रतनपुर क्षेत्र में जांच के दौरान 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त किया गया है। साथ ही संबंधित दुकानदारों और संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने रतनपुर क्षेत्र की खाद-बीज दुकानों और सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर रिकॉर्ड संधारण, भंडारण और खाद विक्रय में अनियमितताएं सामने आईं।

सेवा सहकारी समिति चपोरा में अभिलेखों और भंडारण व्यवस्था में खामियां पाई गईं। वहीं, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भी नियमों के उल्लंघन और रिकॉर्ड में गड़बड़ियां उजागर हुईं। सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर में भी खाद विक्रय एवं भंडारण से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version