Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायगढ़ में बिलासपुर डैम का हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

रायगढ़। बिलासपुर जलाशय का एक हिस्सा टूटने से देर रात आसपास के कई गांवों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर स्थित इस जलाशय से पानी छोड़ने की मांग किसानों ने दो दिन पहले की थी। मांग पूरी नहीं होने पर कुछ किसानों ने स्वयं पानी निकालने की कोशिश की, इसी दौरान डैम का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तेज बहाव के साथ पानी गांवों की ओर फैल गया।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। टूटे हिस्से की मरम्मत का काम भी जारी है, जहां टीमें पिछले कई घंटों से काम कर रही हैं। पानी के लगातार बहाव से जलाशय का स्तर घट रहा है, वहीं प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।

Exit mobile version