Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बजट 2026 में बिलासपुर को बड़ी सौगात: फ्लाईओवर, कैंसर अस्पताल और विकास कार्यों की घोषणा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बजट 2026 में बिलासपुर के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। शहर में राजीव गांधी चौक से सीपत चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

मेलनाडीह से मस्तूरी तक सड़क, उसलापुर से अमेरी अंडरब्रिज तक सड़क और चकरभाठा से धमनी मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। वहीं बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कोनी में 115 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 100 बिस्तरों वाले कैंसर अस्पताल के लिए 175 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही सिंचाई परियोजनाओं और नहरों के आधुनिकीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये मंजूर हुए हैं।

इसके अलावा बेलतरा क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना होगी। कुल मिलाकर बजट में बिलासपुर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया गया है।

Exit mobile version