Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोका-कोला का सीक्रेट लीक? HR पर लगा फॉर्मूला चुराने का आरोप

Coca-Cola

Coca-Cola

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कोका-कोला कोल्डड्रिंक के गुप्त फॉर्मूला की चोरी का मामला सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपने एचआर कर्मचारी पर फॉर्मूला चुराकर फरार होने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

घटना सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा कोल्डड्रिंक फैक्ट्री की है, जहां कंपनी के कोल्डड्रिंक बनाने के सीक्रेट फॉर्मूला की चोरी का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्री का एचआर कर्मचारी इस गोपनीय फॉर्मूले को लेकर फरार हो गया, जिसे वह किसी अन्य कंपनी को बेच सकता है और कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

सिविल लाइन सीएसपी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने कोल्डड्रिंक निर्माण का फॉर्मूला बाहरी लोगों को बेचने की कोशिश की थी। कंपनी के सुरक्षा तंत्र ने इस हरकत को पकड़ लिया, जिसके बाद प्रबंधन ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है

Exit mobile version